उम्मीदों की मशाल जला रखी है
दर्द पर हौसलों की मलहम लगा रखी है
दर्द तो जीवन का साथी है
तकलीफें तो आती जाती है
लंबा समय गुजर गया
इधर-उधर के कामों में वक्त खूब निकल गया
जिंदगी की ख्वाहिशें अभी भी अधूरी है
सपनों को मंजिल मिलना अब जरूरी है
यह काम वह काम तो होते रहेंगे
जीवन के रास्ते अनेक मोड़ पर बदलते रहेंगे
राह में कांटो की सड़क भी मिलेगी
मुश्किल हालातों में साहस से रास्ता भी दिखेगा
दर्द को दर्द ही पहचान सकता है
नियति को कोई टाल नहीं सकता है
चाहे तकलीफों के बादल मंडराए
चाहे मुश्किलों की बाढ़ आए
हौसलों से तकलीफों से पार पाया जा सकता है
जिंदगी की हर जंग में हिम्मत से
सफलता का परचम लहराया जा सकता है
दर्द के आंसू भी एक दिन रुक जाएंगे
सफलता के कीर्तिमान से जिंदगी के हर गम मिट जाएंगे
समय अब कब तक इंतजार करेगा
सपनों को साकार कौन करेगा
जिंदगी की बगिया खुशी से कब गुलजार होगी
जिंदगी मैं सफलता की बारिश कब होगी
कब जीत का गीत गाएंगे
कब अलमस्त होकर जीवन जी पाएंगे
अब तो लक्ष्य तय कर आगे बढ़ना होगा
लक्ष्य के अनुसार जीवन में कदम बढ़ाना होगा
जब जीवन में दिशा तय हो जाएगी
तो सफलता की राह भी मिल जाएगी
मेहनत हमेशा करते जाना है
सफलता के लिए प्रयास करते जाना है
Very nice 👌🏾👌🏾🙏🏽😊😊
जवाब देंहटाएं