युवा पीढ़ी द्वारा बुजुर्गों की उपेक्षा के चलते
1 अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर
क्रिएटिव ब्लॉग वीरेश ब्लॉग देखिए
बुजुर्गों के दर्द को बयां करती विचारोत्तेजक रचना
तुम्हारी तनख्वाह से ज्यादा तो मेरी पेंशन है
1
आज संसाधनों से लकदक युवा पीढ़ी इतरा रही है
आज युवाओं के पास
बुजुर्गों के लिए न वक्त है ना सम्मान है
युवा पीढ़ी के सर पर तो आज घमंड का ताज है
युवाओं ज्यादा घमंड मत करो
बुजुर्गों में आज भी सामर्थ्य है
तुम्हारी तनख्वाह से ज्यादा तो मेरी पेंशन है
2
युवा पीढ़ी को क्या पता
जब खाने को दाने नहीं थे
तब कैसे पूरे महीने घर चलाया था
जब बाहर जाने के लिए वाहन नहीं थे
तब कैसे पैदल चल कर काम चलाया था
उस मुफलिसी के दौर में भी
बच्चों का पेट कैसे पाला था
युवा पीढ़ी को क्या पता
पुराने जमाने की बंदिशों
को झेलते हुए
कैसे जिंदगी की गाड़ी को आगे बढ़ाया था
उस दौर में रुपए
-पैसे की किल्लत और संसाधनों के घोर अंधकार
में कैसे अपनों को जिंदा रखा था
युवा पीढ़ी को क्या पता
3
आज नकली खान पान खाकर युवा पीढ़ी एहसान फरामोश हो गई है
पुरानी पीढ़ी के त्याग,
तपस्या ,संघर्ष को भूलकर खुदगर्ज और स्वार्थी हो गई है
आज हर रिश्ता खोखला और कमजोर हो गया है
अब तो युवा पीढ़ी पर सोशल मीडिया का भूत सवार हो गया है
युवा पीढ़ी आज गलती पर गलती करती जा रही है
सोशल मीडिया की व्यापारिक खेल में उलझती जा रही है
अनंत लाइक और ई-
फ्रेंड्स का जिंदगी में कोई अर्थ नहीं है
जब हारी,
बीमारी और तकलीफ है
तो परिवार ही सच्चा रखवाला है
जब खून की जरूरत है
खून का रिश्तेदार ही मददगार है
ऐ युवा पीढ़ी
गौर से सुन लो
वक्त कब करवट बदलता है पता नहीं चलता
जिंदगी में खुशी और गम का सिलसिला हमेशा चलता है
इसलिए जिंदगी को हमेशा संभाव से जियो
जो सम्मान लायक है उसका हमेशा सम्मान करो
योग्यता दिखावे में नहीं सम्मान देने में है
दूसरों को जितना सम्मान देओगे उतना सम्मान पाओगे
4
बुजुर्ग
परिवार
की शान है
बुजुर्ग
परिवार
की पहचान है
बुजुर्गों
के आशीर्वाद से फलता फूलता है परिवार
बुजुर्गों
के मार्गदर्शन से निखरता है परिवार
बुजुर्गों
के रहने से परिवार में खुशहाली आती है
बुजुर्गों
के अनुभव से समस्याओं का समाधान हो जाता है
बुजुर्ग
परिवार
को मजबूती प्रदान करते हैं
बुजुर्ग
परिवार
की हर गतिविधि पर नजर रखते हैं
बुजुर्गों
के अनुभव को अपनाने से मंजिल मिल जाती है
बुजुर्गों
की बात को मानने से समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है
बुजुर्ग
अनुभव
का खजाना और मार्गदर्शन का पथ है
बुजुर्ग
ही परिवार का वास्तविक शुभचिंतक है
बुजुर्गों
में खूबियां बहुत है
बुजुर्गों
से ही परिवार में रौनक है
बुजुर्गों
का मान सम्मान करने से खुशी मिलती है
बुजुर्गों
की सेवा करने से परम आनंद मिलता है
बुजुर्ग
परिवार
की शान है
बुजुर्ग
परिवार
की पहचान है

कोई टिप्पणी नहीं:
नई टिप्पणियों की अनुमति नहीं है.